फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नववर्ष के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर, डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जारी किए निर्देश

Tue, 30 Dec 2025 08:39 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नववर्ष के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने प्रदेशभर में सघन गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और असामाजिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
डीजीपी कैलाश मकवाणा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में आगामी 1 जनवरी की रात तक सघन चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गत वर्ष पुलिस अधिकारियों एवं मैदानी बल की सक्रियता से असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर अभूतपूर्व नियंत्रण रहा था। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रैंक के फील्ड अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अधिक तैनाती रहे। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार ड्राइविंग, छेडख़ानी और महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप, पारा 4 डिग्री से नीचे, कोहरे से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना तथा ऑपरेशन ’सिंदूर’ के मद्देनजर मॉल, बाजार, होटल, रिसॉर्ट, पिकनिक स्पॉट (नदी, बांध, झील) और मंदिरों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करें। सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और अशांति फैलाने वाले तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही नियंत्रित करने की रणनीति पर काम किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश डीजीपी ने वीवीआईपीए वीआईपी सुरक्षा सहित सभी मोर्चों पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों में होने वाली किसी भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही विशेष शाखा द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मध्यप्रदेश पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि नववर्ष सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें