रतलाम के ग्राम अंगेठी में मलेनी नदी की पुलिया से कॉलेज छात्रा के गिरकर बह जाने का मामला झूठा निकला। दरअसल, छात्रा नदी में नहीं गिरी थी बल्कि अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। घटना के बारे में झूठी कहानी गढ़कर अफवाह फैलाई गई थी कि वह नदी में गिर गई है। बुधवार रात छात्रा पिपलौदा थाने पहुंची और पुलिस को बयान दिए, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
करीब 19 वर्षीय छात्रा रतलाम में अपने मामा के घर रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 21 अगस्त की शाम वह अचानक लापता हो गई थी। छात्रा के 15 वर्षीय ममेरे भाई ने गांव जाकर पिता और ग्रामीणों को बताया था कि वह बहन के साथ अंगेठी गांव के पास मलेनी नदी किनारे माताजी के मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते समय बहन पुलिया की रेलिंग पर बैठी थी और वह मोबाइल से फोटो खींच रहा था। तभी बहन फिसलकर नदी में गिर गई।
कई किलोमीटर दूर तक नदी में तलाशी अभियान चला
छात्रा ने बताई सच्चाई
पुलिस ने जांच में छात्रा की सहेली और एक युवक के भी गायब होने की जानकारी जुटाई। कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेसिंग से पता चला कि छात्रा का उस युवक से लगातार संपर्क था। पुलिस ने हरदा तक दबिश दी, लेकिन छात्रा और युवक लोकेशन बदलते रहे। आखिरकार बुधवार रात छात्रा थाने पहुंची, जहां उसने सच्चाई बताई।
ये भी पढ़ें- MP News : गर्भवती महिला को अपमानित कर सरकारी अस्पताल से भगाया, फिर डॉक्टर और दो नर्स ने जो कहा...वो शर्मनाक