फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: बहन ने पी कीटनाशक दवा….घंटे भर बाद चचेरे भाई ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jan 2025 10:12 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकरा निवासी 16 वर्षीय बहन ने घर में जहरिला पदार्थ खाकर तो वहीं एक घंटे बाद 20 साल के चचेरे भाई ने जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चचेरे भाई बहन द्वारा की गई आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद बाजना थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकरा निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को अपने घर में कीटनाशक पी लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। किशोरी ने कीटनाशक पीने के बाद शीशी भी घर के बाहर फेंक दी थी। जब किशोरी के परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद परिजन किशोरी को बाजना स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन आधे रास्ते से वापस किशोरी के शव को घर ले गए। इस घटना के करीब एक घंटे बाद पास में रहने वाले चचेरे भाई राजपाल पिता रायचंद खारेल उम्र 20 वर्ष ने घर से कुछ दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के कुछ लोग जंगल में गए तो उन्हें राजपाल का शव पेड़ पर लटका दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनो चचेरे भाई बहन द्वारा आत्महत्या करने की बात जब गांव वालों को पता चली तो गांव में सनसनी फैल गई।

युवक द्वारा जंगल में पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या करने की सूचना पर बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के दौरान जब थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री को चचेरी बहन की भी कीटनाशक पीने से मौत की जानकारी लगी तो थाना प्रभारी ने दोनों के शव एक साथ बाजना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए। यहां पीएम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने बताया कि हाल ही में 20 जनवरी को राजपाल की शादी हुई थी। दोनों ने आत्महत्या क्यों की समझ नहीं आ रहा है। बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री ने बताया कि दोनों मृतक चचेरे भाई-बहन थे। दोनों के घर आसपास ही है। दोनों के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें