फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Special Train: सोमवार और गुरुवार को चलेगी पुणे-हजरत निजामुद्दीन एसी स्पेशल, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Tue, 30 Sep 2025 01:52 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

गाड़ी संख्या 01493/01494 दोनों दिशाओं में 12-12 फेरों में दौड़ेगी। यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 13 नवंबर 2025 तक पुणे से चलेगी और हजरत निजामुद्दीन तक महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली, छठ पूजा त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर पुणे-निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01493/01494 पुणे-हजरत निजामुद्दीन एसी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे चलेगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान के अनेक प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का इन राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों के हजारों यात्री भी लाभ ले सकेंगे, क्योंकि वे हजरत निजामुद्दीन पहुंचकर अन्य राज्यों के लिए दूसरी ट्रेनों से अगली यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 01493 पुणे-हजरत निजामुद्दीन एसी स्पेशल ट्रेन पुणे से 06 अक्तूबर से 13 नवंबर 2025 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन पुणे रेलवे स्टेशन से प्रति सोमवार एवं गुरुवार को शाम 5.30 बजे बजे चलेगी तथा अगले दिन रात आठ बजे  हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 07.15 बजे एवं  प्रस्थान 07.20 बजे होगा। इसी प्रकार में वापसी में ट्रेन संख्या 01494 हजरत निजामुद्दीन-पुणे एसी स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 07 अक्तूबर से 14 नवम्बर 2025 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 09.25 बजे चलेगी तथा अगले दिन रात 11.55 बजे पुणे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन बुधवार एवं शनिवार को सुबह 10.10 बजे एवं प्रस्थान 10.13 बजे होगा।

यह भी पढ़ें-  Honour Killing: हत्या के लिए क्यों चुना माता की आरती का वक्त? जानें पिता की साजिश की दिल दहला देने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लोनावाला, कल्याण, भिवंडी, बोईसर, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें थर्ड एसी के 16 कोच रहेंगे। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते है। इसके अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें