फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: आतंकी फिरोज को एनआईए की टीम लेकर पहुंची रतलाम, जयपुर सीरियल धमाकों की साजिश में है शामिल

Fri, 02 May 2025 11:15 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऱतलाम

सार

MP: जयपुर को धमाकों से दहलाने की साजिश में शामिल आतंकी फिरोज को NIA की टीम शुक्रवार को रतलाम लेकर पहुंची। टीम आतंकी फिरोज को साथ लेकर उसके घर उसकी बहन के घर और जुलवानिया रोड स्थित फार्म पर पहुंची और यहां जांच करने के बाद जयपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
आतंकी फिरोज को रतलाम लेकर पहुंची NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए की टीम आतंकी फिरोज को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके घर और जुलवानिया रोड स्थित उस फार्महाउस पर जांच के लिए ले गई, जो पूर्व में गिरफ्तार आतंकी इमरान का है। जांच में खुलासा हुआ कि जयपुर को दहलाने की साजिश इसी फार्महाउस पर रची गई थी।

इसके बाद टीम फिरोज को उसकी बहन के घर भी लेकर गई, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद एनआईए की टीम उसे स्टेशन रोड थाने लेकर पहुंची। थाने में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।

फिरोज रतलाम का निवासी है और उसने अपने गांव के खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर बंकरनुमा ठिकाने तैयार किए थे, जिनमें भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक छिपाए गए थे। वह अल-सुफा नामक कट्टरपंथी संगठन का सक्रिय सदस्य था और संगठन में खजांची की भूमिका निभा रहा था।

एनआईए मार्च 2022 से उसकी तलाश कर रही थी और जयपुर एनआईए द्वारा उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित किया गया था। 3 अप्रैल को रतलाम एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह ईद मनाने के लिए अपनी बहन के घर आया हुआ था। रतलाम जेल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण 5 अप्रैल को उसे भोपाल की केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: फरहान की शिकार दो पीड़िता शादीशुदा, घर बचाने FIR में हिचक रहीं, नए खुलासे ने चौंकाया; जानें    

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

30 मार्च 2022 को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने 12 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ जुबेर (आनंद कॉलोनी), अल्तमस पुत्र बशीर खान और सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला पुत्र रमजानी (शेरानीपुरा) को गिरफ्तार किया था। इनके बाद सात अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। सभी आरोपी अल-सुफा संगठन से जुड़े हुए थे। पहले गिरफ्तार किए गए 10 आरोपी जयपुर की जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश हो चुका है। इसी केस में फिरोज फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद फिरोज को भोपाल केंद्रीय जेल के उच्च सुरक्षा वाले "अंडा सेल" में रखा गया था, जहां देश के सबसे खतरनाक और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 69 से अधिक कैदी बंद हैं। यहीं से 24 अप्रैल को एनआईए की टीम उसे जयपुर लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें