वारदात स्थल का मुआयना करते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रतलाम जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बुधवार को एक ही रात में पांच सुने मकानों के ताले चटकाए। दो सूने मकानों से चोर नकदी समेत लाखों रुपये की ज्वेलरी चुरा ले गए। वहीं, तीन सुने मकानों से चोर कुछ ले जाने में सफल नहीं हो पाए।
रतलाम में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कोर्ट के सामने इशान पिता डॉ. नरेंद्र उपाध्याय के मकान, टीआईटी रोड पर मोहित पिता सत्यनारायण मंत्री के मकान और शहर के जावरा रोड क्षेत्र व शास्त्री नगर में डॉ. सीबी राठौर के मकान के भी ताले चटकाए। चोर ईशान उपाध्याय के सुने मकान से अलमारी में रखे 35 ग्राम वजनी सोने का गोल्ड सेट, सोने के कंगन व 500 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण समेत 50 हजार नकदी चुरा ले गए।
यह भी पढ़ें: पांच साल के मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा
वहीं, मोहित पिता सत्यनारायण मंत्री के टीआईटी रोड स्थित घर में रखी अलमारियों से दो सोने के कान के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी, 30 चांदी के सिक्के, तीन सोने के कांटे, एक सोने की चेन, तीन चांदी की पायजेब, तीन चांदी की बीढिया समेत 30 हजार रुपये नकदी चोर चुरा ले गए।
यह भी पढ़ें: गोल्डन सिटी बिल्डर और अलंकार ज्वेलर्स के ठिकाने पर आयकर सर्वे, अल्फा कम्युनिकेशन पर टैक्स चोरी का आरोप
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी समेत पुलिस बल कोर्ट के सामने स्थित मकान पर पहुंचे। चोर कहां से घुसे, किस तरह आलमारियों के लॉकर तोड़े इसका मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। पुलिस शहर के सीसीटीवी चेक कर रही है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि सूने मकानों के ताले टूटे हैं। कुछ सोने-चांदी की ज्वेलरी और नकदी चोरी हुई है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।