पुलिस गिरफ्त में आरोपी देवेंद्र व नदीम।
रतलाम जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन वाहनों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया जा रहा है। वहीं किराना दुकानों, ढाबो व होटलों में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस आए दिन कार्रवाई कर रही है, इसके बाद भी अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम राजापुरा माताजी में स्थित एक शराब दुकान पर दबिश देकर वहां से 72 लीटर से अधिक शराब जब्त की है। मामले में दुकानदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें-
रायसेन में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल भरभरा कर गिरा, एक की मौत, नौ घायल
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम राजापुरा माताजी में आरोपी दुकानदार 35 वर्षीय राकेश कटारा पिता रायसिंह कटारा अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर शिवगढ़ थाना प्रभारी ( ट्रेनी डीएसपी) अनीषा जैन के नेतृत्व में दुकान पर दबिश देकर तलाशी ली गई। तलाशी के दोरान दुकान में बियर की 36 बोतल, 30 केन और शराब के 187 क्वार्टर (कुल 70.6 लीटर) पाए गए। आरोपी राकेश कटारा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2 ) ले तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दबिश देने गई टीम में आरक्षक बिल्लरसिंह, सैनिक शंकरलाल आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान-प्रायोजित नेटवर्क से हैं विकास के कनेक्शन, पंजाब के गुरदासपुर धमाके में फेंके थे बम
बोलेरो वाहन में ले जा रहे थे 200 पेटी बियर, दो गिरफ्तार
रिंगनोद पुलिस ने बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में बियर ले जाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वाहन में भरी बियर की 200 पेटी व वाहन जब्त कर आरोपी युवकों के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली थी कि बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो वाहन की तलाशी ली तो उसमें बियर की 200 पेटी पाई गई। बियर की पेटियां जब्त कर वाहन में सवार आरोपी 20 वर्षीय देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका निवासी ग्राम नायन थाना बिरला ग्राम नागदा जिला उज्जैन और 35 वर्षीय नदीम पिता शकील अहमद अंसारी निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर हाल मुकाम चंदन नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। जब्त बियर की कीमत 6 लाख 24 हजार रुपए है।
अवैध शराब जब्त