फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: किस्तों से बचने के लिए टैक्टर बेचकर चोरी होने की झूठी रिपोर्ट लिखाई, मां-बेटे सहित पांच गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2026 07:43 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम के जमुनिया शंकर में फाइनेंस की किस्तों से बचने के लिए ट्रैक्टर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि ट्रैक्टर पहले ही बेच दिया गया था। पुलिस ने दो भाइयों, उनकी मां सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के ग्राम जमुनिया शंकर में बैंक की किस्तों से बचने के लिए ट्रैक्टर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो भाइयों और उनकी मां सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को फरियादी मोतीलाल मालवीय निवासी ग्राम जमुनिया शंकर ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मां रत्नीबाई के नाम से पंजीकृत ट्रैक्टर रात में चोरी हो गया है। इस पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार लाल तथा आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई।

बरखेड़ा थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि घटना के समय किसी भी मार्ग से ट्रैक्टर के आवागमन का कोई प्रमाण नहीं मिला। इससे पुलिस को संदेह हुआ। आगे की जांच में पता चला कि फरियादी के भाई राजू उर्फ राजेश मालवीय ने ट्रैक्टर पहले ही बेच दिया था और फाइनेंस कंपनी की किस्तों से बचने के लिए चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप

पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजू उर्फ राजेश ने मुकेश पाटीदार और असलम शाह के साथ मिलकर ट्रैक्टर बेचने की योजना बनाई। दलाल प्रदीप कुमावत निवासी दलोदा (मंदसौर) के माध्यम से ट्रैक्टर मथुरा निवासी मदन मोहन को बेचा गया। बाद में चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ट्रैक्टर बिक्री से संबंधित नोटरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ट्रैक्टर बेचने में फरियादी की मां की सहमति भी शामिल थी।

मामले में 22 वर्षीय मोतीलाल मालवीय, 30 वर्षीय राजू उर्फ राजेश मालवीय, उनकी मां रत्नीबाई, 32 वर्षीय मुकेश पाटीदार और 36 वर्षीय असलम शाह को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। एसके फाइनेंस कंपनी, आलोट द्वारा भी धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। इसके बाद प्रकरण में बीएनएस की धारा 318(4), 238 और 61(2) जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि ट्रैक्टर खरीदने के लिए 4.90 लाख रुपए का फाइनेंस कराया गया था। लगभग 90 से 92 हजार रुपए की किस्त थी। पहली किस्त जमा करने के बाद आगे भुगतान नहीं किया गया। फाइनेंस कंपनी के कॉल आने पर किस्त से बचने के लिए चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मुकेश पाटीदार और राजू उर्फ राजेश मालवीय को 6 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मोतीलाल मालवीय और असलम शाह को जेल भेज दिया गया, जबकि रत्नीबाई को जमानत पर रिहा किया गया। दलाल प्रदीप कुमावत की भूमिका की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें