फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: बेटी से ज्यादती के आरोप में हवालात में बंद पिता ने लगाई फांसी, झूठा केस दर्ज कराने का आरोप

Thu, 16 Apr 2026 11:17 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

नामली थाने में हवालात में बंद एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में परिजनों ने झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद नामली थाने के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नामली थाना क्षेत्र में एक आरोपी की हवालात में फांसी लगाने से मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक पर उसकी नाबालिग पुत्री ने ज्यादती का आरोप लगाया था। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, वहीं एसपी ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को हटा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी ने 15 अप्रैल की शाम अपने 38 वर्षीय पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रात करीब 9:40 बजे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 2:30 बजे तक आरोपी सीसीटीवी फुटेज में हवालात के अंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हवालात की जांच के दौरान वह फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने लोअर के नाड़े से फंदा बनाकर पानी की पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, डीएसपी अजय सारवान और एसडीएम विवेक सोनकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, मिर्ची व्यापारी की हत्या; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की खबर फैलते ही थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था और पुत्री से झूठा मामला दर्ज कराया गया था।

घटना के बाद एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी गायत्री सोनी को पद से हटाकर सायबर सेल के निरीक्षक अमित कोरी को नामली थाने का नया प्रभारी बनाया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को हवालात की सुरक्षा, आरोपी की तलाशी और रात्रि निगरानी व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी की मौत के मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें