फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: 20 हजार की रिश्वत लेते हुए सरपंच गिरफ्तार, लाल मिट्टी की खुदाई के लिए मांग रहा था 40 हजार

Thu, 23 Jan 2025 06:55 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

ईओडब्ल्यू उज्जैन ने रतलाम जिले के हरियाखेड़ा सरपंच जितेंद्र पाटीदार को जावरा बस स्टैंड पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरपंच ने मुरम खुदाई की एनओसी के बदले 40 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
EOW की टीम की गिरफ्त में रिश्वतखोर सरपंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन की टीम ने जावरा बस स्टैंड से हरियाखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र पाटीदार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरपंच ने लाल मिट्टी की खुदाई के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें पहली किश्त लेते समय कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


EOW के डीएसपी अजय केथवास ने बताया कि फरियादी पिंटू मुनिया, निवासी मोहन नगर कॉलोनी, रतलाम, जो हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने 21 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उनकी कंपनी को जावरा में भूमि विकास कार्य के लिए 200 ट्रक मुरम की आवश्यकता थी। इसके लिए ग्राम हरियाखेड़ा के सरपंच जितेंद्र पाटीदार से एनओसी की जरूरत थी। सरपंच ने प्रति ट्रक 200 रुपये के हिसाब से कुल 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत का सत्यापन करने पर आरोप सही पाया गया। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई के तहत डीएसपी अजय केथवास के नेतृत्व में 10 सदस्यीय ट्रैप दल का गठन किया गया।

रंगे हाथों गिरफ्तारी
गुरुवार को ट्रैप दल ने जावरा बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए सरपंच जितेंद्र पाटीदार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू ने सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से जुड़ी जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रैप टीम में डीएसपी अजय केथवास, डीएसपी अमित वट्टी, निरीक्षक अनिल शुक्ला, निरीक्षक रीमा यादव, उप निरीक्षक अर्जुन मालवीय, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, विशाल बादल, गौरव जोशी, चंद्रशेखर, मनोज और भरत मंडलोई शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें