फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम में एंबुलेंस से ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 100 ग्राम एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रतलाम

सार

रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने एंबुलेंस से 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंदसौर जिले के निवासी हैं और पुलिस से बचने के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विनोद थाना परिसर में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर अब एंबुलेंस का सहारा ले रहे हैं। रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने एक ऐसी ही एंबुलेंस को पकड़ा है, जिसमें सवार दो युवक एमडीएमए जैसे खतरनाक सिंथेटिक ड्रग की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने रविवार रात दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 100 ग्राम एमडीएमए, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने माता मेलकी फंटा के पास पुराने यात्री प्रतिक्षालय के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद वहां 108 एंबुलेंस (नंबर CG-04-NS-7433) पहुंची। पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

ये भी पढ़ें: सागर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुनार नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, तलाश जारी
विज्ञापन


एंबुलेंस में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली में 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग, ₹1250 नगद और एक-एक मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित पाटीदार (30), निवासी अंबिका नगर दलोदा, जिला मंदसौर और सुभाष बैरागी (39), निवासी ग्राम कोटड़ा बहादुर, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रग कहां से लाई गई थी और किसे दी जानी थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की खेप ले जाने के लिए किया गया हो। लगभग 9 माह पूर्व भी रतलाम-नीमच हाइवे पर सेजवता फंटा के पास एक एंबुलेंस (नंबर MH-06-BW-5365) में 8.39 क्विंटल डोडाचूरा ले जाते हुए दो आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से पकड़े गए थे। उन पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें