फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम होकर मुंबई सेंट्रल-भिवानी के मध्य 9 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी

Sun, 07 Dec 2025 09:34 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से भिवानी के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 दिसंबर 2025 से किया जाएगा। यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के अनेक प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे उक्त राज्यों के साथ ही उनसे जुड़े अन्य राज्यों के भी हजारों यात्रियों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल से भिवानी के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन  नौ दिसंबर से चलाई जाएगी। स्पेशल किराए पर चलाई ने वाली यह ट्रेन रतलाम होकर चलेगी। पालघर, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद,  अजमेर, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, कोसली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे चलेगी और सप्ताह में दोनों दिशा में दो-दो दिन चलेगी।

विज्ञापन


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13.00 बजे भिवानी पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2025 तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रात 21.15 बजे, मंदसौर रेलवे स्टेशन पर रात  22.35 बजे, नीमच रेलवे स्टेशन पर रात 23.08 बजे एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रात 00.45 बजे आगमन होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14.35 बजे भिवानी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 दिसंबर से  31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रात 03.35 बजे, नीमच रेलवे स्टेशन पर सुबह 04.16 बजे, मंदसौर रेलवे स्टेशन पर सुबह 04.52 बजे एवं रतलाम रेलवे स्टेशन पर सुबह 06.05 बजे आगमन होगा। 


ये भी पढ़ें-  मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली और शकूर बस्ती के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महाराष्ट्र के बोरीवली, पालघर, गुजरात के वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजस्थान के  चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर,  किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और हरियाणा के रेवाड़ी, कोसली एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09001 की बुकिंग 7 दिसंबर से सभी पैसेंजर रिर्जेवेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें