फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े का दर्दनाक अंत: घर से भागने के एक दिन बाद सड़क किनारे मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jun 2026 09:19 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के मुंदड़ी-धराड़ रोड पर रूपाखेड़ा रोड किनारे झाबुआ जिले के प्रेमी-युगल (युवक-युवती) द्वारा जहर पीकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दोनों के सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी पानी की बोतल और केले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के रूपाखेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच राहगीरों ने दोनों को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जांच के दौरान युवक और युवती को मृत पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। मृतकों से कुछ दूरी पर एक बाइक खड़ी मिली। वहीं जहर का डिब्बा, नई रस्सी, युवती का बैग, पानी की बोतल और पॉलीथिन में रखे केले भी बरामद हुए। युवती के बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान की गई।

मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय राहजिंग पारगी, पिता धीरजी पारगी, निवासी ग्राम पिपलीपाड़ा, थाना पेटलावद, जिला झाबुआ के रूप में हुई। वहीं युवती की पहचान पास के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।

पढ़ें: अब एमपी में वनरक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल, सर्वर हो गया था फेल; भड़के अभ्यर्थी

एक दिन पहले ही घर से भागे थे

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहजिंग पारगी और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों 6 जून की रात अपने-अपने घरों से निकल गए थे। इसके बाद 7 जून की दोपहर रूपाखेड़ा के पास पहुंचकर उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

मौके से नई रस्सी मिलने के कारण पुलिस यह भी मान रही है कि दोनों ने आत्महत्या के अन्य तरीके पर भी विचार किया होगा। जानकारी के अनुसार राहजिंग पारगी थांदला में बीए एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही रतलाम में कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था।

फिलहाल दोनों के घर से भागने और आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें