फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam Weather: तेज हवा-आंधी ने उड़ाया सीएम के कार्यक्रम के लिए लगा सभा स्थल का टेंट, अधिकारियों की उड़ी नींद

Sat, 08 Apr 2023 08:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रतलाम में शनिवार को महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने सीएम के आगमन को लेकर खास तैयारियां की हैं, लेकिन तेज हवा और आंधी ने सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया। सीएम की सभा के लिए लगा टेंट हवा से उड़ गया।
विज्ञापन
तेज हवा आंधी से उड़ा टेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम के नेहरू स्टेडियम में महिला सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे। जिसके लिए यहां पर तैयारियों का दौर जारी है, लेकिन इन्हीं तैयारियों के बीच एक बार फिर से मौसम के बदले मिजाज ने सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल पर लगाया गया टेंट तेज हवा और आंधी से उड़ गया, जिसके चलते बीते तीन दिन से तैयारियों में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों की नींद उड़ गई। दरअसल दोपहर बाद से अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ आंधी चलना शुरू हो गई। ऐसे में कार्यक्रम स्थल पर लगे टेंट पूरी तरह से उड़ गए। 

हालांकि सीएम का मंच जिस स्थल पर लगा है, वह सुरक्षित है। लेकिन मैदान में फैली अव्यवस्था से अधिकारी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर टेंट, तंबू जब उड़ने लगे तो यहां मौजूद कर्मचारियों ने पकड़कर संभालने का प्रयास किया, लेकिन हवा के आगे उनका जोर नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें