फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: साधु के वेश में ठगी करने वाले दो लोगों को भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले, महिला से हड़पे थे आभूषण

Thu, 13 Jun 2024 10:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम

सार

साधु के वेश में दो ठगों को लोगों ने पकड़ लिया। पहले तो जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ने इलाके की महिला को झांसा देकर चांदी के आभूषण ठग लिए थे। 
विज्ञापन
रतलाम में साधु के वेश में घूम रहे थे ठगोरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम के बाजना में साधु के वेश में ठगी करने वाले दो लोगों को भीड़ ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी व बाद में उन्हें बाजना थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने आदिवासी अंचल में कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


रतलाम जिले के बाजना में उस समय हंगामा हो गया, जब साधु का वेश धरे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा। लोग कुछ समझ पाते उसके भीड़ ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बाद में ग्रामीण दोनों को पकड़ कर बाजना पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई तो सामने आया कि दोनों ठगों ने शिवगढ़ थाना अंतर्गत छावनी झोड़िया में किसी महिला को बातों में उलझाकर करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण की ठगी कर वहां से फरार हो गए थे। जब महिला के परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो परिजनों ने इनका पीछा किया। पीछा करते हुए परिजन पहुंचे यहां दोनों ठगों को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने दोनों ठगों की पिटाई भी की। साधु के वेश में ठग की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र का होने के चलते बाजना पुलिस ने दोनों ठगों को शिवगढ़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस अभी मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस दोनो ठगों से पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए दोनों लोगों के नाम अरविंद परमार नाथ व करण परमार नाथ निवासी पेटलावद हैं। दोनों कालबेलिया है। इनके पास से कार भी मिली है। इसमें महिला एवं बच्चों के चप्पल के अलावा तीन अलग-अलग नंबर प्लेट होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें