फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम: गायों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लगभग 30 गायों की मौत, कई घायल

Tue, 09 Nov 2021 04:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

गायों को लेकर जा रहा ट्रक पलट गया। इसमें 30 के करीब गायों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
मवेशियों से भरा ट्रक पलटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के सैलाना-पिपलोदा मार्ग पर सोमवार देर रात को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में जनहानि नहीं हुई लेकिन करीब ३० गोवंश की मौत हो गई। कई घायल हैं। जिस वाहन में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे वह पलट गया। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक हंगामा चला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सैलाना-पिपलौदा मार्ग पर ग्राम करिया के समीप मंगलवार तडक़े करीब पांच बजे किसी ने पलटा हुआ ट्रक देखा।  पास में ही करीब तीस से ज्यादा गोवंश मृत व घायल पड़े थे। पुलिस को सूचना दी।सैलाना व पिपलोदा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुछ देर में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सडक़ पर बैठकर नारेबाजी की व आक्रोश जताया।  काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। बताया गया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

प्रशासन-गोतस्करों की मिलीभगत के आरोप
घटना के दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी  बनी क्योंकि नाराज कार्यकर्ता गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। कार्यकर्ताओं ने गोवंश की मौत के मामले में प्रशासन को भी आडे हाथ लिया। आरोप लगाए कि प्रशासन और  गोतस्कर मिले हुए हैं। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालकर चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें