रतलाम नगर निगम चुनाव के पूर्व सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से युवा मोर्चा द्वारा विजय संकल्प रैली आयोजित जा रही है, तो वहीं दूसरी और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का रोड शो करवाया जा रहा है।
रतलाम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कुछ देर बाद रोड शो करने जा रहे हैं। रतलाम पहुंचे कमलनाथ द्वारा रतलाम के विजन को लेकर प्रबुद्धजनों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उनके मत मांगे गए हैं।
कोई दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शहर में विजय संकल्प वाहन रैली आयोजित कर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा में मंत्री मोहन यादव मतदाताओं के बीच अपनी बात रखेंगे। रतलाम में इस बार नगर निगम का चुनाव बहुत ही रोचक हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर तीखे प्रहार किए जा रहे हैं। वहीं मंच से भी आरोप-प्रत्यारोप के माध्यम से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।