फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: 150 साल से ज्यादा पुरानी डाट की पुलिया 12 दिन के लिए बंद, लोगों को लगाना होगा चार किमी का चक्कर

Wed, 01 Feb 2023 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम में ट्रैफिक समस्या बढ़ने वाली है। बुधवार सुबह 8 बजे से रेलवे ने रेलवे कॉलोनी के पास बनी पुलिया के दोनों ओर बेरिकैड्स लगाकर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है। पुल को बंद करने के पीछे कारण इसके भीतर सड़क की मरम्मत को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
रेलवे द्वारा 1 फरवरी से पुलिया को बंद करने की घोषणा पूर्व में कर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल मुख्यालय पर लगभग 150 वर्ष पूर्व अंग्रेजों द्वारा निर्मित डाट की पुलिया को बुधवार को बंद कर दिया गया है। अगले 12 दिनों के लिए पुलिया से यातायात नहीं हो सकेगा। लोगों को अब घूमकर जाना होगा। करीब चार किमी का चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे द्वारा 1 फरवरी से पुलिया को बंद करने की घोषणा पूर्व में कर दी गई थी। उसके बाद बुधवार सुबह 8 बजे से रेलवे ने रेलवे कॉलोनी के पास बनी पुलिया के दोनों ओर बेरिकैड्स लगाकर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है। पुल को बंद करने के पीछे कारण इसके भीतर सड़क की मरम्मत को बताया जा रहा है। सड़क के छोटे से हिस्से की मरम्मत के लिए 2 हफ्ते तक मार्ग को बंद करना हर किसी की समझ से परे है। 

राहगीरों की परेशानी और बढ़ेगी
डाट की पुल पर आवाजाही बंद होने से रेलवे कॉलोनी सहित क्षेत्र से लगी अन्य कॉलोनियों के हजारों लोगों को अब मार्ग बदलकर आवाजाही करना होगी। लगभग तीन से चार किमी लंबा सफर तय कर सैलाना रोड होकर चेतक ओवरब्रिज के माध्यम से लोगों को आवाजाही करना पड़ रही है। इस क्षेत्र में यातायात का दबाव और अधिक बढ़ गया है। वैसे ही सुबह से लेकर शाम तक राम मंदिर चौराहे पर दिन में कई बार जाम के हालात बनते है, ऐसे में अब अगले 12 दिनों तक यातायात का दबाव अधिक होने से क्षेत्र से आवाजाही करने वाले राहगीरों की परेशानी और बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


रेलवे द्वारा डाट की पुलिया को बंद करने के निर्णय के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्लान तैयार किया है। दरअसल अब यातायात का पूरा दबाव सैलाना रोड पर बढ़ गया। ऐसे में सुबह से ही राम मंदिर चौराहे से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक पुलिस यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए मुस्तैद नजर आई। सुबह के समय यातायात का दबाव कम होने से सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था लेकिन दोपहर के बाद रात तक यातायात के दबाव से निपटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा। 

डाट की पुल क्षेत्र से रोज की तरह गुजरने वाले लोग सुबह जब यहां पहुंचे तो मार्ग बंद नजर आया। ऐसे में लोगों को रास्ता बदलकर आवाजाही करना पड़ी। पुलिया के दोनों ओर लोगों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात नजर आए, जिनके द्वारा यहां आने वाले वाहन चालकों को रास्ता बदलकर जाने की बात कही गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें