फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम: बहनों के आत्मदाह प्रयास मामले में भाजपा नेता समेत छह पर केस, पुलिस से हुई थी झूमाझटकी

Sun, 11 Oct 2026 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम के डीडी नगर थाने में दो बहनों के आत्मदाह प्रयास के मामले में पुलिस ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री चेतन टांक समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि घटना के दौरान वीडियो बनाया गया और माचिस जलाने के लिए उकसाया गया। झूमाझटकी में थाना प्रभारी भी घायल हुए।
विज्ञापन
दो बहनों द्वारा खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडी नगर थाने में दो बहनों द्वारा खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री चेतन टांक समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों बहनों के आत्मदाह का प्रयास करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी चेतन टांक ने घटना का वीडियो बनाया और अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें माचिस जलाने के लिए उकसाया।
विज्ञापन


थाने में हंगामा और माचिस से उकसाने का आरोप
डीडी नगर थाना परिसर में शुक्रवार रात दो बहनों मुस्कान टांक और हर्षिता टांक ने पुलिस पर पुरानी शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों बहनों का कहना था कि पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके घर के सामने बीयर की बोतलें फेंकी थीं, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। इसी विरोध के दौरान मुस्कान ने एक हरी केन से खुद पर और अपनी बहन हर्षिता पर डीजल डाल लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने हाथ में माचिस लेकर आत्महत्या की कोशिश की और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- आलीराजपुर में बड़ा हादसा: रेत के गड्ढे ने छीन ली तीन मासूमों की जिंदगी, एक-दूसरे का हाथ थामे मिले सगे भाई
विज्ञापन


झूमाझटकी में थाना प्रभारी को आई चोट
थाने में अचानक पैदा हुई इस स्थिति को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हेड कांस्टेबल कमल बघेल ने युवतियों के हाथ से माचिस छीनने का प्रयास किया। इस दौरान थाने में अफरातफरी मच गई और झूमाझटकी शुरू हो गई। इस धक्का-मुक्की के दौरान मुस्कान ने थाना प्रभारी अनुराग यादव के साथ झूमाझटकी करते हुए उनकी गर्दन पर हाथ मारा, जिससे उनके नाखून लगने से थाना प्रभारी को चोट आ गई। कुछ ही देर में युवतियों के पिता पवन टांक और भाई सावन टांक भी थाने पहुंच गए और उन्होंने भी पुलिस पर दबाव बनाते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
विज्ञापन


छह लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज
डीडी नगर थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने चेतन टांक, उसके भाई नीरज टांक, मुस्कान टांक, हर्षिता टांक, सावन टांक और पवन टांक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है। पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार भाजपा नेता चेतन टांक के खिलाफ पूर्व से 10 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम समेत कई अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इनमें से चार मामलों में न्यायालय द्वारा वह दोषमुक्त हो चुका है, जबकि एक मामले में राजीनामा हो चुका है और शेष मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें