फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को भगाकर दोस्त से करवाया रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक खौफनाक मामले में एक युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद दूसरे किसी दोस्त के घर में उसे रखा और एक तीसरे दोस्त ने उस युवती के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


तीन युवकों के चंगुल में फंसी युवती को अंत में शादी का प्रलोभन दिया। लड़की ने उनके चंगुल के छूटने के लिए उस वक्त उनकी बात पर हामी भर दी और मौका पाकर सीधे भागकर अपने घर पहुंची।

हाल ही में मामला सामने आया जिसके बाद पता चला कि 20 वर्षीय युवती किस तरह दुराचार का शिकार हो गई।
विज्ञापन

रेप के बाद कहा, शादी कर लो

पुलिस पुलिस के मुताबिक अधारताल निवासी 20 वर्षीय युवती 27 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने उसके परिजनों की रिपोर्ट पर प्रलोभन देकर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि अचानक ही युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और बताया कि 27 फरवरी को नया मोहल्ला निवासी रेहान उसे मिला। जो उसे दमोहनाका स्थित बस स्टैण्ड ले गया।

वहां अपनी बातों में लगाकर उसे बस में बैठाया और दमोह स्थित हटा निवासी भाई अरमान के घर ले गया, जहां साहिल ने उससे दुराचार किया और किसी को बताने की बात पर शादी का प्रलोभन देने लगा।

इसी बीच युवती बस में बैठकर फिर जबलपुर पहुंची और घर पहुंचने पर परिजनों को आपबीती बताई। तब वे थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें