फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में चौकी धोने के लिए निकले जुलूस पर लौटते समय छत से पानी फेंका, थाने पहुंचा मुस्लिम पक्ष

Mon, 08 Jul 2024 10:43 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh Clashes In Hindi: राजगढ़ में रविवार देर रात मुहर्रम पर्व को लेकर चौकी धोने के लिए जुलूस निकाला गया। लौटने के दौरान कुछ लोगों  ने छत से पानी फेंका। इस पर बवाल हो गया। मुस्लिम पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
राजगढ़ में रविवार देर रात को बवाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मुहर्रम पर्व पर चौकी धोने के जुलूस पर पानी फेंकने का मामला सामने आया है। आक्रोशित मुस्लिम समाज ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला रविवार देर रात का है। 

विज्ञापन


रविवार को देर शाम चांद नजर आया और उसके बाद मुहर्रम पर्व की शुरुआत हो गई। जुलूस के तौर पर चौकी धोने के लिए कर्बला (मानता के अनुसार नदी का घाट) पर जाने की परंपरा का निर्वहन हुआ। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद थी। इसके बाद भी रात दस बजे के लगभग मुस्लिम धर्मावलंबी जुलूस के रूप में चौकी धोने के लिए कर्बला गए। देर रात 11 बजे के लगभग लौटने के दौरान किला दरवाजे के पास किसी एक मकान में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर जुलूस में शामिल लोगों पर पानी फेंक। यह घटनाक्रम लगभग दो से तीन बार हुआ। देखते ही देखते बवाल मच गया। जुलूस की भीड़ घटनास्थल पर ही सैकड़ों की संख्या में जुट गई। लगभग 15 से 20 मिनट तक भीड़ वहां से हिली नहीं। जुलूस के साथ मौजूद राजगढ़ एसडीओपी वा थाना प्रभारी के साथ ही मुस्लिम धर्म के जिम्मेदार लोगों ने भीड़ को समझाइश दी और थाने चलकर अपना पक्ष रखने को कहा। एकत्रित भीड़ इसके बाद आगे बढ़ी। देर रात राजगढ़ में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग थाने पहुंचे और अपनी बात रखी। सोमवार सुबह कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जुलूस पर पानी फैंकने वाली हरकत आठवी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से हो गई थी। घटना के बाद वे लोग इतने डर गए कि पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा ही नहीं खोला। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें