फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: यहां शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से जा भिड़ी, तीन लोगों की मौत; 15 से अधिक घायल

Wed, 15 Apr 2026 03:00 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ के माचलपुर क्षेत्र में शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण टक्कर में कई लोग घायल हो गए, हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अव्यवस्थाओं पर परिजनों ने हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
माचलपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, मृतकों की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। पीपल्याकुल्मी रोड स्थित तेजरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक भारी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग शादी की एक पारंपरिक रस्म ‘बान’ के लिए सांवलपुरा से नयागांव जा रहे थे। इस दौरान ट्रॉली में लगभग 35 से 40 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन तेजरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एलएनटी मशीन ले जा रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का इंजन और पहिए अलग होकर दूर जा गिरे, जबकि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नाले में पलट गई।

ये हैं मृतकों के नाम
इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में ग्राम कचनारिया निवासी कबूबाई (60), माचलपुर निवासी शिक्षक बालकिशन दांगी (40) और  मासूम सलोनी (10) शामिल हैं। कबूबाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बालकिशन दांगी और सलोनी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल और झालावाड़ रेफर किया गया है। वहीं, कुछ घायलों का इलाज माचलपुर अस्पताल में जारी है। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- MP Board Result: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। एसपी अमित तोलानी, एसडीएम अंकिता जैन, एसडीओपी धर्मराज सिंह नागर और बीएमओ सुनील चौरसिया समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

हालांकि, अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने समझाइश देकर नियंत्रित किया।
विज्ञापन


शादी जैसे आयोजनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग आम है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर ऐसे दुखद हादसों को जन्म देती है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

माचलपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, घटना स्थल की तस्वीर।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें