फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: पचोर-खुजनेर रोड पर कार नाले में गिरी, पांच लोगों की मौके पर मौत; जांच शुरू

Sat, 25 Jul 2026 02:32 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-खुजनेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक कार पुल से फिसलकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पचोर-खुजनेर मार्ग पर शनिवार को भीलखेड़ी जोड़ के पास एक कार पुल से फिसलकर नाले में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर के समय हुई। पचोर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार भीलखेड़ी जोड़ पर बने पुल को पार कर रही थी। इसी दौरान चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बह रहे नाले में जा गिरी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार नाले में पलट गई और पानी में आधी डूब गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 112 को सूचना दी। खुजनेर थाना पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रस्सियों और जेसीबी की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया
लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में किसी के बचने की कोई संभावना नहीं थी। पुलिस को कार से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिसके आधार पर उनके परिजनों को सूचना गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और वे किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Panna News: शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, आठ लोगों को रौंदा; अब टीआई ने मामले में तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
थाना प्रभारी ने बताया, कार बहुत तेज गति में थी। पुल पर मोड़ है और संभव है कि चालक ने संतुलन खो दिया हो। पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी। एक साथ पांच मौतों की खबर से मातम पसर गया है। जैसे ही घटना की जानकारी फैली, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार की तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ पाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा तेज रफ्तार, नींद या तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

 

क्रमांक नाम उम्र निवासी
1 गोविंद तिवारी 55 वर्ष अरंडिया खुर्द
2 कमल किशोर तिवारी 57–58 वर्ष अरंडिया खुर्द
3 शंकर नाथ 58 वर्ष अरंडिया खुर्द
4 अरविंद वर्मा 50 वर्ष अरंडिया
5 रोहित पटेल 40–42 वर्ष अरंडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें