फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: मोबाइल से दूर हैं राजगढ़ के ये बच्चे, इनका खेल देखेंगे तो रह जाएंगे दंग

Tue, 21 May 2024 07:39 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से कुछ बच्चों की ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जिन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर अपने आपको चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए नए खेल का इजाद किया है, जिसमें इनका प्रदर्शन देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
विज्ञापन
खेलता हुआ बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल युग की इस दुनिया में हमारे युवा व छोटे बच्चे धीरे-धीरे मोबाइल की ऑनलाइन दुनिया में गुम होते हुई नजर आ रहे हैं, जिसके दुष्परिणाम भी हमारे सामने हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से कुछ बच्चों की ऐसी तस्वीरें निकलकर सामने आई हैं, जिनके खेल के बारे में उनका प्रदर्शन आप देखेंगे तो दंग जरूर रह जाएंगे।

विज्ञापन




दरअसल, यह पूरा वाक्या मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसी खिलचीपुर तहसील का है। जहां सोमवारिया क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले में निवास करने वाले कुछ बच्चे मोबाइल से दूरी बनाए हुए हैं और अपने आपको चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए उन्होंने अपने स्तर से ही एक नए खेल को इजाद किया है। उनके इस खेल का प्रदर्शन देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नजर आ ही जाता है।

गौरतलब है कि धार्मिक अखाड़ों के दौरान निकलने वाले जुलूस में हम देखते हैं कि उसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए एक वजनी चक्कर घुमाते हैं, जो की वजन में भी अधिक होता है। लेकिन राजगढ़ जिले के सोमवारिया क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले में निवास करने वाले इन बच्चों ने उस प्रदर्शन को अपने खेल में शुमार कर लिया है और अपने स्तर से चक्कर का निर्माण भी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इन बच्चों ने अपने आप को मोबाइल से दूर रखने के लिए एक चक्कर बनाया है, जिसमें इन्होंने अपने स्तर से हल्के-फुल्के चक्कर का निर्माण किया है, जिसे ये आसानी से घुमा फिरा सकते हैं। इसमें प्लास्टिक की गेंद बंधी हुई है, जिससे चोंट लगने पर आसपास खड़े लोग और चक्कर घूमने वाले बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इन बच्चों ने इस खेल को अपनी दिनचर्या में शुमार किया है और ये देखते ही देखते अपने इस खेल में परिपक्व हो चुके हैं, जिनका प्रदर्शन देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें