फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: राजगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप, युवक बोला- अपहरण किया और फिरौती लेकर छोड़ा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 14 Jun 2024 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

राजगढ़ पुलिस पर अपहरण और फिरौती लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। शुरुआती शिकायत पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
राजगढ़ पुलिस पर अपहरण करने का आरोप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठते हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में एक युवक ने कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर जबरदस्ती अपहरण करते हुए अवैध रूप से वसूली करने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों से संबंधित है। जिन पर मिथुन गौड़ नामक एक व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि बीते दिनों राजगढ़ से ब्यावरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिया पर रुका और वहां चार पुलिस वाले आए। उन्होंने मुझसे पूछा यहां क्यों खड़ा है। मैंने उन्हें बताया कि एक दोस्त आ रहा है, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी और मुझे बैठाकर थाने में ले गए। 15 से 20 मिनट उन्होंने मुझे थाने में रखा फिर वह मुझे क्वार्टर में ले गए। जहां मेरे पैरों में हथकड़ी लगाई और मेरे साथ मारपीट की। उन्होंने मुझसे घर वालों को बुलाकर बातचीत करने के लिए कहा। मैंने सरपंच साहब को बुलाया और हमारा 4 लाख 50 हजार में सौदा हुआ। इसमें से सरपंच साहब के द्वारा पुलिस वालों को 4 लाख रुपये दे दिए गए। जिसके बाद इन्होंने मेरा वीडियो बनाया और मुझे धमकी दी। तब कहीं जाकर मुझे छोड़ा गया और शेष बचे हुए 50 हजार के लिए मेरी बाइक रख ली गई।

उक्त मामले में एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर शुरुआती कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। आगे पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विभागी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें