फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोला और घर छोड़ गया, शौहर और सास-सुसर के खिलाफ एफआईआर

Sat, 20 Apr 2024 01:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और सास ससुर दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड को लेकर उसे परेशान करने लगे। मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। बाद में पति तीन बार तलाक बोलकर उसे मायके छोड़ गया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है, जहां दहेज लोभी पति और सास ससुर ने पहले विवाहिता को प्रताड़ित किया और फिर उसका पति तीन बार तलाक बोलकर उसे घर छोड़ गया। अब महिला की शिकायत पर जिले जीरापुर पुलिस ने आरोपी पति सहित सास ससुर के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला राजगढ़ जिले के जीरापुर में निवास करने वाली शाहीना बी का है। जिन्होंने जीरापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका विवाह दो महीने पहले इंदौर निवासी रासिख रशीद पिता आतिफ रशीद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज देकर घर से विदा किया था।

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और सास ससुर दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड को लेकर उसे परेशान करने लगे। मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। बाद में पति तीन बार तलाक बोलकर उसे मायके छोड़ गया।
विज्ञापन


जीरापुर पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति रासीख रशीद पिता आतिफ रशीद,आतिफ रशीद पिता अब्दुल  रशीद और साजिदा पति आतिफ रशीद के विरुद्ध धारा 498 A,294 वा 34 आईपीसी सहित मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें