मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटारिया खेड़ी में शनिवार सुबह राजगढ़ एएसपी आलोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी गई। जहां से पुलिस ने गांव में स्थित खेतों में शराब निर्माण करने वाली हाथ भट्टियां ध्वस्त की। साथ ही 50 हजार लीटर महुआ लाहन भी नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है।
कैलाश पिता शिवनारायण
किशोर पिता अमरसिंह
जितेन्द्र पिता इंदर सिंह
सोनू पिता विजय सिंह
विजय पिता कवरलाल
सोनी पिता नवाल सिंह
चेकर पिता नारायण कंजर
केशर सिंह पिता मोतीलाल
सर्व जाति कंजर और सर्व निवासी कटारिया खेड़ी
सभी आरोपियों के घर से 5000 लीटर कीमत 10 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। सभी आरोपियों पर धारा-34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।