फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजस्थान पुलिस ने राजगढ़ पुलिस के साथ मंगलवार देर रात घोघटपुर में मारा छापा, ड्रग फैक्ट्री पकड़ी

Fri, 06 Feb 2026 04:16 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: राजगढ़-माचलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। चेकिंग के दौरान लगभग 320 किलो ड्रग निर्माण के केमिकल बरामद किए गए और एक लग्जरी कार जब्त की गई।  
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस कार्रवाई करते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में ड्रग्स उत्पादन के केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं। पकड़े गए सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामला माचलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात राजस्थान पुलिस की एक स्पेशल टीम ने कार्रवाई की। शुरुआती जांच में पता चला है कि रघु पाटीदार नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध तरीके से ड्रग फैक्ट्री चला रहा था।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान 320 किग्रा केमिकल जब्त
राजस्थान पुलिस टीम झालावाड़ जिले में वाहन जांच कर रही थी, जब उन्होंने एक पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान ड्रग बनाने में उपयोग होने वाला लगभग 320 किग्रा केमिकल बरामद हुआ। यह केमिकल मध्य प्रदेश के आगर की ओर ले जाया जा रहा था। आरोपी चालक केमिकल से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

माचलपुर में तीन-चार स्थानों पर दबिश
पुलिस को पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर टीम माचलपुर थाना क्षेत्र के घोघटपुर गांव पहुंची। माचलपुर पुलिस के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। घोघटपुर गांव की एक गली में स्थित रघु पाटीदार के घर में अवैध ड्रग फैक्ट्री संचालित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी रघु पाटीदार अपनी कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बदनावर में शराब कंपनी कर्मचारियों से मारपीट, एक की हालत गंभीर घायल, इंदौर रेफर
विज्ञापन


4 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गैंग लंबे समय से केमिकल्स की सप्लाई और ड्रग प्रोसेसिंग में शामिल था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें