फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: पालक बड़े में निकली फ्राय छिपकली देखकर दंग रह गया ग्राहक, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Sat, 03 Aug 2024 03:01 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि मुझे भी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है। लेकिन, मेरे पास कोई लिखित शिकायत नही आई है, अगर संबंधित व्यक्ति मुझे शिकायत करता है तो अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाऊंगा। 
 
विज्ञापन
पालक बड़े के अंदर फ्राय हुई छिपकली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के करनवास में स्थित एक होटल के पालक बड़े में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। बड़े में निकली छिपकली को देखकर ग्राहक के होश उड़ गए। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और लोगों से ध्यान रखने की भी अपील की।यह वायरल वीडियो दो अगस्त का बताया जा रहा है, जिसे खुद एक ग्राहक ने बनाकर वायरल किया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि सभी लोग देखिए नंदू भैय्या की दुकान से मैंने पालक बड़ा लिया है, जिसमें छिपकली निकली है।  
विज्ञापन


दरअसल, करनवास क्षेत्र के एक युवक ने स्थानीय होटल से नाश्ता करने के लिए पालक बड़ा लिया, जिसमें उसे एक छिपकली नजर आई। जो तेल में फ्राय हो चुकी थी, अगर युवक ध्यान न देते हुए उसे खा लेता तो वह बीमार हो सकता था या उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।  

वायरल वीडियो में युवक कह रहा है, कि भाई लोगो देखो ये नंदू भैय्या की होटल करनवास,नंदू यादव की होटल करनवास, पालक बड़े में छिपकली निकली है। सोच समझकर खाना, सभी लोगों को सूचित कर रहा हूं। उक्त वायरल वीडियो को लेकर राजगढ़ जिले के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि मुझे भी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है। लेकिन, मेरे पास कोई लिखित शिकायत नही आई है, अगर संबंधित व्यक्ति मुझे शिकायत करता है तो अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाऊंगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजगढ़ जिले में संचालित होने वाली नाश्ते और अन्य खानपान की दुकानों का खाद्य विभाग की टीम निरीक्षण नहीं करती है। ऐसे में होटल संचालक लापरवाही बरतते हैं और जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें