फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक, घंटों चला इमोशनल ड्रामा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 19 Mar 2024 07:59 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

राजगढ़ का एक व्यक्ति अपनी जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। एक-डेढ़ घंटे उसका ड्रामा चलता रहा। उसके जान देने की वजह जानकर पुलिस भी चौंक गई। 
विज्ञापन
राजगढ़ में पेड़ पर चढ़कर कूदने की धमकी देता रहा युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास सिर्फ इसलिए किया गया, क्योंकि जिले में शराब ठेकेदारों द्वारा शराब की बिक्री प्रिंट रेट से अधिक दाम पर की जा रही थी। जिसकी शिकायत पीड़ित स्थानीय, जिला वा प्रदेश लेवल पर भी कर चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक ब्यावरा डिविजन के सुठालिया क्षेत्र में निवास करने वाले ब्रजमोहन पिता मांगीलाल शिवहरे है। वह गत दो माह से राजगढ़ जिले में शराब ठेकेदार अजय शिवहरे, मोहन शिवहरे, गौकरण वर्मा और भजन सेठ के द्वारा प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की शिकायत कर रहा है। इसकी शिकायती पत्र उसने पूर्व में राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, सीएम हेल्पलाइन पर भेजा है। बावजूद भी पीड़ित की शिकायत को अनदेखा किया गया। युवक ने शराब ठेकेदारों के द्वारा उससे मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं।

अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने व मारपीट होने से नाराज पीड़ित ब्रजमोहन शिवहरे आत्महत्या करने के उद्देश्य से ब्यावरा शहर में स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया। ये नजारा देख भीड़ लग गई। आत्महत्या करने का यह ड्रामा लगभग एक घंटे तक चलता रहा और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने उक्त युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने रोते हुए बताया कि दो माह से शिकायत करके थक गया हूं, कोई काम नहीं कर पा रहा। मेरे पास पेट्रोल तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं और 15 दिन पूर्व ही शिकायत करने के चक्कर में शराब ठेकेदार के गुर्गों ने मुझसे मारपीट की। इसका आवेदन भी मैंने थाने में दिया हुआ है। बीते दिनों दो क्वार्टर लेने गया था, मुझसे दो बोतल पर फिर से ज्यादा पैसे ले लिए। इसलिए मैं आत्महत्या करना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें