फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: ब्यावरा में फांसी के फंदे पर झूले मां और पटवारी बेटा, सुसाइड नोट में पारिवारिक संपत्ति का जिक्र

Wed, 24 Apr 2024 08:14 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh Crime News: ब्यावरा शहर के शिवाजी मार्ग पर रहने वाले सोनी परिवार की मां और बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें पारिवारिक संपत्ति का जिक्र हैं। पुलिस सुसाइड का कारण जानने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
मां और बेटे ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में मंगलवार को एक मां और उसके पटवारी बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक संपत्ति का जिक्र किया गया है। पुलिस  ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के शिवाजी मार्ग पर स्थित मकान में निवास करने वाले 22 वर्षीय हरिओम सोनी और 50 वर्षीय मां रीता सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक संपत्ति के बारे में कुछ बातें लिखी हुई हैं। 

बताया जा रहा है की कुछ दिनों पूर्व ही मृतक 22 वर्षीय हेमंत का पटवारी परीक्षा में चयन हुआ था और वह ट्रेनिंग पर था। मौत से पहले मृतक ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद का जिक्र है। हलांकि, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


ब्यावरा शहरी थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि शिवाजी नगर में स्थित तीन मंजिला मकान में हेमंत सोनी और दिलीप सोनी का परिवार सामूहिक रूप से निवास करता है। मंगलवार को दिलीप सोनी की पत्नी जब कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई तो उन्हे रोशनदान में से दो रस्सियां लटकी हुई दिखाई दी, उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो हेमंत सोनी का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र हरिओम और 50 वर्षीय पत्नी रीता सोनी फांसी के फंटे पर लटके हुए थे। मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें