फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: दवा डालकर फसल को नुकसान पहुंचाने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा, बाल काटे, फिर पुलिस को सौंपा

Fri, 02 Aug 2024 06:38 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

कोतवाली थाने में पदस्थ संबंधित गांव के बीट प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि गांव के ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया था, वह ऊंचाखेड़ा गांव के लोगों की फसल को नष्ट कर रहा था, उसके साथ और भी लोग थे। कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बालो पर चलाई कैंची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ओंचाखेड़ा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने घेर रखा है और कैंची से उसके सर के बाल काट रहे है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने दूसरे गांव के लोगों के साथ मिलकर ग्रामीणों की फसलों को दवाई छिड़ककर नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


मामले की तफ्शीश में पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम जिले में प्रचलित कुप्रथा नातरा-झगड़ा से जुड़ा हुआ है, जो गांव किसी महिला के अन्य गांव के व्यक्ति के साथ भाग जाने के बाद से शुरू हुआ। जिसमे पहले पीड़ित गांव के लोगों के द्वारा महिला को भगाकर ले जाने वाले से झगड़े की मांग की गई थी, ऐसे में अब इन लोगों पर झगड़ा न मांगने के लिए दबाव बनाने को संबंधित व्यक्ति अन्य गांव के लोगों के साथ मिलकर ऊंचाखेड़ा गांव के ग्रामीणों की फसलों में नुकसान कर रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा ही घटनाक्रम गांव में 31 जुलाई को भी हुआ था, जब 5 से 7 लोग गांव में आकर खेतो में नुकसान करने लगे। उनमें से एक व्यक्ति ग्रामीणों के हाथ लग गया, जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया और घटना की पूछताछ के दौरान ही उसके सिर के बाल कैंची से काट दिए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाली थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक ऊंचाखेड़ा गांव के कंचन तंवर के खेत में आरोपी टिटोडी गांव के मोती सिंह, गुलाब सिंह, कारण सिंह ने फूटातलाब गांव के इंदरसिंह ने खेत के चारो तरफ लगे खंबे उखाड़ दिए और सोयाबीन की फसल नष्ट करते हुए खेत में दवाई छिड़क दी। उसके खेत के पास में स्थित ग्रामीण देवपाल सिंह, करण सिंह, बने सिंह, देवराज, जालम सिंह, गोपीलाल, देवसिंह, संजय और जगन्नाथ के खेत में भी मोतीपुरा गांव के निवासी आरोपी रामबाबू और दो अन्य लोगों ने दवाई छिड़ककर वा फसल उखाड़कर नुकसान किया। जाते जाते महिला के बारे में बात न करने की धमकी देकर जाने जैसी घटना का जिक्र किया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी मोती सिंह पिता रामप्रसाद ,गुलाब सिंह पिता रामप्रसाद, ग्राम टिटोडी, करण सिंह पिता मांगीलाल, इंदरसिंह पिता मदनलाल ग्राम फूटातालाब और रामबाबू पिता घीसालाल तंवर ग्राम मोतीपुरा और दो अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 296,351(2),324(4) और 3(5) बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाली थाने में पदस्थ संबंधित गांव के बीट प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि गांव के ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया था, वह ऊंचाखेड़ा गांव के लोगों की फसल को नष्ट कर रहा था,  उसके साथ और भी लोग थे। जिनमें से 5 के विरुद्ध नामजद और 2 अन्य लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। दो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनमें से एक की जमानत हो गई है, 5 लोग अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें