फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: दोस्त का जन्मदिन मनाने राजगढ़ से आए युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 27 Jul 2024 09:09 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

कार के डिवाइडर में घुसते ही पड़खच्चे उड़ गए। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने कमल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर शहर में जनपद पंचायत कार्यालय के पास एबी रोड पर शुक्रवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के शिकार सभी लोग राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर के रहने वाले हैं। वे जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाजापुर आए थे। हादसे में कार चालक कमल पुत्र रामचरण (36) की मौत हो गई, जबकि राजू पुत्र मदनलाल (26) गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा महेश पुत्र शंकर लाल, ओमप्रकाश पुत्र मदन लाल, विराज पुत्र कनीराम और सचिन पुत्र चंदर लाल को भी चोटें आईं हैं। 

बताया जा रहा है कि कार के डिवाइडर में घुसते ही पड़खच्चे उड़ गए। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने कमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया, इनमें से राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी तीन लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मृत युवक का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें