फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: राजगढ़ में गुरुवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, आमजन और युवाओं से जानेंगे क्षेत्रीय मुद्दे

Wed, 01 May 2024 07:56 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ गुरुवार को राजगढ़ पहुंचेगा। जहां हम स्थानीय लोगों और युवाओं से क्षेत्र की जरूरत और विकास को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही जो मुद्दे निकलकर आएंगे, उनके बारे में स्थानीय राजनेताओं से सवाल-जवाब भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से सबसे हॉट सीट मानी जा रही राजगढ़ लोकसभा सीट पर अमर उजाला की टीम का चुनावी रथ गुरुवार की अल सुबह पहुंचेगा। जहां गणेश जी की छतरी पर सुबह आठ बजे स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए स्थानीय मुद्दे जाने जाएंगे। दोपहर में कॉलेज कैंपस में युवाओं से बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जो समस्या और मुद्दे निकलकर सामने आएंगे, शाम पांच बजे उनका जवाब स्थानीय राजनेताओं से लिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम लेकर देश के मतदाताओं का मूड जानने के लिए निकला है। उसी क्रम में दो मई 2024 की अल सुबह चुनावी रथ राजगढ़ पहुंचेगा, जहां हम स्थानीय लोगों, युवाओं और राजनेताओं से चर्चा करते हुए राजगढ़ लोकसभा की असल तस्वीर जनता के सामने रखेंगे।

गुरुवार की सुबह आठ बजे होने वाली चाय पर चर्चा में हम स्थानीय मतदाताओं से जानेंगे की उनकी अपने क्षेत्र के प्रत्याशी से क्या-क्या उम्मीदें हैं। प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर उनके पास आ रहे हैं। वहीं, दोपहर में क्षेत्रीय मतदाताओं व युवाओं से उनके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे और अंत में शाम को क्षेत्रीय राजनेताओं के सामने जनता की बात को रखा जाएगा और उनसे जनता के विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे।
विज्ञापन


राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदानी मुकाबले की यदि हम बात करें तो ये प्रदेश की सबसे चर्चित सीट है और यह कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। जहां भाजपा ने अपने दो बार के सांसद रोडमल नागर को तीसरी मर्तबा मौका दिया है। इसके पूर्व में वे कांग्रेस के नारायण सिंह आमलाबे और तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी मोना सुस्तानी को हरा चुके हैं।

वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है और प्रभाव की यदि बात की जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस सीट से पूर्व में दो बार सांसद रह चुके हैं और तभी से ये उनका गढ़ माना जाता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर रोडमल नागर पीएम मोदी के इंपैक्ट के कारण राजगढ़ से दो बार के सांसद हैं। ऐसे में इस बार भी मोदी इंपैक्ट और राम मंदिर के मुद्दे को लेकर दिग्विजय सिंह के द्वारा की गई बयानबाजी कहीं न कहीं परिणामों पर असर डाल सकती है।

राजगढ़ में गुरुवार को यहां इस समय होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे चाय पर चर्चा

स्थान: गणेश जी की छतरी
संपर्क: अब्दुल वसीम अंसारी

दोपहर एक बजे युवाओं से संवाद
स्थान: कॉलेज कैंपस
संपर्क: अब्दुल वसीम अंसारी

शाम पांच बजे राजनेताओं से चर्चा
स्थान: खिलचीपुर नाका, होटल श्रीजी के पास
संपर्क: अब्दुल वसीम अंसारी

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें