फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़: कांग्रेस हारी तो बीच चौराहे पर मुंडवाया सिर, चार राज्यों में कांग्रेस के जीतने का किया था दावा

Fri, 11 Mar 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

पांच राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन से आहत राजगढ़ के एक कार्यकर्ता ने अपना सिर मुंडवा लिया है। उसने दावा किया था कि चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो बीच चौराहे पर सिर मुंडवा लेगा। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदर्शन से आहत राजगढ़ के एक कार्यकर्ता ने अपना सिर मुंडवा लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन से आहत राजगढ़ के एक कार्यकर्ता ने अपना सिर मुंडवा लिया है। उसने दावा किया था कि चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो बीच चौराहे पर सिर मुंडवा लेगा।
विज्ञापन


बता दें कि ऐसा करने वाला शख्स नरसिंहगढ़ जिले के लखनवास मंडलम का अध्यक्ष बाबू मीणा है। ये वही बाबू मीणा हैं जो पिछले दिनों राजगढ़ आए दिग्विजय सिंह के सामने दर्द बयां करते देखे गए थे। बाबू ने 5 राज्यों के चुनाव को लेकर दावा किया था कि 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि एक में सपा की। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि यदि कांग्रेस चार राज्यों में सरकार नहीं बना पाई तो वे सिर मुंडवा लेंगे। गुरुवार को जब नतीजे आए तो कांग्रेस सभी जगह हार गई। इसके बाद शुक्रवार को बाबू मीणा ने बीच चौराहे पर दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडवाकर अपना वचन निभाया है।

बयान से आए थे चर्चा में
बता दें कि पिछले दिनों राजगढ़ आए दिग्विजय सिंह के सामने लखनवास मंडलम अध्यक्ष बाबू मीणा ने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था- साहब जब भी कांग्रेस के विधायक बनते हैं तो हमारी बेइज्जती होती है। जब कांग्रेस के विधायक नहीं रहते हैं तो हमारी इज्जत होती है। मैं पार्टी के काम के लिए एक जेब मे रोटी और दूसरी जेब मे दवाई लेकर चलता हूं। उसके बावजूद जब भी कांग्रेस के विधायक बनते हैं, तो हमारा मजाक उड़ाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी की पीड़ा: राजगढ़ में दिग्विजय से बोला मंडलम अध्यक्ष- कांग्रेस के विधायक बनते हैं तो बेइज्जती होती है
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें