अपने पति की शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पर शिलांग पुलिस पहुंची। डेढ़ घंटे तक पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद, मां और पिता से पूछताछ की। तीन अफसरों की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ सवालों की सूची लेकर आए थे। उन्होंने गोविंद से पूछा कि सोनम के अकाउंट में इतनी राशि कैसे पहुंची। इसके अलावा शादी न करने के बारे में सोनम का क्या रुख था।
ये भी पढ़ें-हत्या से पहले राजा पर काला जादू, वो दो लोग कौन, जो बस में सोनम के साथ थे? जानें नए खुलासे
इस बारे में भी उन्होंने सोनम की मां से सवाल किए। सोनम के भाई को शिलांग भी जाना होगा,क्योकि सोनम ने गाजीपुर से सबसे पहले गोविंद को ही काॅल किया था। जब सोनम की जैकेट खाई में मिली थी तो गोविंद ने कहा था कि जैकेट सोनम की नहीं है। बुधवार दोपहर तीन अफसर राजा बाग पहुंचे। सोनम का भाई गोविंद गली के मोड़ पर उनका इंतजार कर रहा था। तीनों अफसरों ने सोनम की मां से पूछा कि सोनम की शादी मर्जी से की गई या उसने इनकार किया था। राज व सोनम के रिश्ते के बारे में भी सवाल पूछे गए। गोविंद से अफसरों ने पूछा कि सोनम के बैंक अकाउंट में जो सोलह लाख रुपये थे। वह कहां से आए थे। कई सवालों के जवाब परिजन संतोषजनक नहीं दे पाए। अफसरों ने एक सूटकेस की तलाशी भी ली। यह सूटकेस सोनम शादी के बाद अपने ससुराल ले गई थी, लेकिन चार दिन बाद जब वह फिर मायके लौटी तो सूटकेस अपने साथ ले आई थी।
ये भी पढ़ें-राजा के पिता ने कहा- तंत्र-मंत्र के लिए सोनम ने मेरे बेटे राजा की हत्या कराई,
शिलांग पुलिस मंगलवार को राजा रघुवंशी के परिवार से भी मिली थी। आधे घंटे तक सोनम से जुड़े सवाल अफसरों ने पूछे। पुलिस ने उस फ्लैट की तलाशी भी ली। जहां हत्या के बाद सोनम शिलांग से आकर छुपी थी। वहां पुलिस को कुछ नहीं मिला।
गोविंद के दफ्तर व गोडाउन पर भी पुलिस ने ली तलाशी
सोनम के घर के बाद शिलांग पुलिस के अधिकारी स्कीम नंबर 54 पीयू-4 में गोविंद के दफ्तर भी पहुंचे। यहां सोनम बतौर एचआर मैनेजर काम देखती थी। गोविंद की गैरमौजूदगी में वह यहां का दफ्तर संभालती थी। अधिकारियों ने यहां से कुछ दस्तावेज जब्त किए। इस दफ्तर में राज ज्यादा नहीं आता जाता था। वह फिल्ड के काम देखता था। आधे घंटे यहां तलाशी के बाद अधिकारी लसुडि़या क्षेत्र में गोडाउन पर भी पहुंचे थे। पांच बजे तक पूछताछ और तलाशी करने के बाद अफसर लौट गए।