फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में अमानवीय हरकत, नशे में धुत युवकों ने दिव्यांग के ऊपर की पेशाब; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 10:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

आरोपियों ने शराब के नशे में दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट की और उस पर पेशाब कर दिया। घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई, जिसे एक युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
दिव्यांग के साथ अमानवीय हरकत करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मण्डीदीप में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ की गई अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दो युवक दिव्यांग पर पेशाब करते दिखे, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मण्डीदीप के एक पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में तेजी से इंटरनेट पर फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। पुलिस के अनुसार, धान बेचकर लौटने के बाद आरोपी राजकुमार लोवंशी और गोविंद लोवंशी शराब पी रहे थे। नशे में दिव्यांग पीड़ित के साथ मारपीट की और फिर अमानवीय हरकत करते हुए उस पर पेशाब कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP में ठंड से थोड़ी राहत, अब घने कोहरे की मार, कई शहरों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घटी
विज्ञापन


सब डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस शीला सुराना ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अश्लील हरकत, मारपीट, हिंसा और मानव गरिमा को ठेस पहुंचाने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें