रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र वार्ड नंबर 15 सतलापुर में एक प्रार्थना सभा को लेकर तनाव पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार जाम सिंह कनास के निवास पर यह सभा चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने तुरंत मोके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। विहिप का आरोप है कि लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। एक युवक ने दावा किया कि उसे 1 लाख रुपये का लालच देकर सभा में बुलाया गया था।