लोगों का गुस्सा और प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, एसपी को हटाया
इधर छह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी सलमान की गिरफ्तारी न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बाजार बंद, सड़क पर बैठकर विरोध और न्याय की आवाज को बुलंद करने के लिए अब किन्नर समाज भी आगे आ गया है। क्षेत्र में भय, आक्रोश और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लगातार बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए रायसेन के एसपी पंकज कुमार पांडे को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल भेज दिया गया है। उनकी जगह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष गुप्ता को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जिले की कमान संभालते ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फरार आरोपी सलमान की गिरफ्तारी की है।
आईजी ने घोषित इनाम बढ़ाकर ₹30 हजार किया
इधर, आईजी मिथिलेश कुमार ने आरोपी पर घोषित इनाम बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है। पुलिस ने तलाशी का दायरा बढ़ाया है। करीब 20 विशेष टीमें और 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगातार जंगल, खेत, गांव और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है, मस्जिदों और मंदिरों में भी तलाश जारी है, ताकि कोई भी सुराग हाथ से छूट न जाए। इस बीच आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह ट्रैक्टर से उतरकर कहीं जाते हुए दिखाई देता है। इस फुटेज को आधार बनाकर पुलिस कई दिशाओं में तलाश अभियान तेज कर चुकी है। गोहरगंज आज न्याय की आस में सड़क पर खड़ा है, और पूरे जिले की निगाहें अब नए एसपी की कार्रवाई पर टिकी हैं।