फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में तेज बारिश, दहन से पहले ही रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भीगे

Wed, 05 Oct 2022 02:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में बुधवार दोपहर में तेज बारिश हुई। इससे शहर में अलग-अलग दशहरा पर रावण दहन के लिए खड़े किए रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भीग गए। हालांकि कई जगह आयोजन समितियों ने बारिश की संभावना को देखते हुए बरसाती से ढंका था, लेकिन तेज बारिश में यह नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
भोपाल में विट्ठल मार्केट में बारिश से भीगे रावण के पुतले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया है। भोपाल में दोपहर से बारिश शुरू हुई। यहां कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तक  सीधी, रीवा, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, सागर, सिवनी, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना जिले में भारी बारिश की कहीं कहीं संभावना है। इसके अलावा रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर और चंबल के संभागों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण कई जगह रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भीगने की खबरें है।

विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले बारिश के चलते भीग गए। टीटी नगर दशहरा मैदान में रावण के पुतले को बरसाती से ढका गया था, लेकिन तेज बारिश में भी पुतले भीग गए। इसी तरह भी अन्य दशहरा मैदान पर पुतले भीगने की खबरें है।

बता दें राजधानी में बैरागढ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.व्ही.एम. कॉलेज दशहरा मैदान समेत 20 से ज्यादा जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें