फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपालः रेलवे के वीआईपी गेस्ट हाउस में झांसी की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 12:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में झांसी की 22 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में रेलवे के दो अधिकारियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन


क्या था मामला
लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोपाल बुलाया था और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। रेलवे एसपी हितेश चौधरी ने बताया कि लड़की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने वाली है। रेलवे में अधिकारी राजेश तिवारी से वह कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क में आई थी। दोनों के बीच होने वाली बातचीत में राजेश उसे नौकरी दिलाने का ऑफर देता था। तय हुआ था कि लड़की भोपाल आएगी। यहां उसे नौकरी दी जाएगी।

खाने में नशा देकर किया दुष्कर्म
शनिवार को लड़की भोपाल एक्सप्रेस से भोपाल आई। यहां राजेश ने उसे रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरा दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को भी बुला लिया। तीनों के बीच बातचीत के दौरान लड़की को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें