फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, मंदिर दर्शन के साथ करेंगे जनसभाएं व रोड शो

Wed, 26 Sep 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 व 28 सितम्बर को प्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह चित्रकूट के पवित्र कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सतना और रीवा जिलों में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे।

विज्ञापन


इस पखवाड़े में यह उनका मध्यप्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी 27 व 28 सितम्बर को मध्यप्रदेश के सतना और रीवा जिलों में आएंगे। वह सबसे पहले चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद जनसभाएं और रोड-शो करेंगे। 

जानिए एमपी दौरे के दौरान कब कहां रहेंगे राहुल गांधी 
उन्होंने कहा कि राहुल 27 सितंबर को हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11.10 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और सीधे कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। मंदिर दर्शन के बाद वह पास में ही दोपहर 12 बजे चित्रकूट में एक छोटी सभा करेंगे। इसके बाद वह सतना जायेंगे।
विज्ञापन


राहुल सतना में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आम सभा को संबोधित करेंगे। वह तीन बजकर 15 मिनट पर बस से रीवा के लिए रवाना होंगे एवं पांच बजे रीवा शहर में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह शाम 6.30 बजे सिरमोर सर्किल रीवा में आम सभा को संबोधित करेंगे। 

28 सितम्बर को राहुल गांधी 11 बजे बस से रवाना होकर 11.20 बजे सैपुर मोड़, प्रातः 11.50 बजे ग्राम बरोन, दोपहर एक बजे बैकुंठपुर में बैठक, दोपहर 3.25 बजे लालगांव में नुक्कड़ सभा, शाम 4.45 बजे नुक्कड़ सभा चुमारी (विधानसभा त्योंथर जिला रीवा) को संबोधित करेंगे । 

राहुल के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें