फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के पोस्टर से दिग्विजय सिंह गायब, क्या हैं इसके सियासी मायने

Mon, 17 Sep 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल में लगे पोस्टर-बैनर
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भव्य रैली का आयोजन किया। इस रैली के पोस्टरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि इसमें राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया था। लेकिन इसके साथ ही एक और बात ने सभी को सोचने पर मजबूर किया और वह थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का पोस्टर से गायब होना। उनके पोस्टर से गायब होने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब भी प्रेसवार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह से संबंधित सवाल किए गए उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही दिग्विजय सिंह साफ कर चुके हैं कि न ही वो चुनाव उम्मीदवार हैं और उन्हें कोई पद भी नहीं चाहिए। वो किसी भी लाभ के पद पर नहीं रहना चाहते वो केवल कांग्रेस संगठन के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के बीच काफी दूरी नजर आ रही है। हालांकि इस बात को लेकर कांग्रेस ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। नर्मदा यात्रा के समय से ही दिग्विजय सिंह दिल्ली से दूरी बनाए हुए हैं। नर्मदा यात्रा के दौरान जब 6 महिने तक उन्होंने 110 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया तो लोगों ने उन्हें कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखना शुरू कर दिया था। अब परिस्थितियां बदली हुई नजर आ रही हैं और कांग्रेस संगठन की रणनीति व उसके कार्यक्रम के बाद अब उनका पोस्टरों से गायब होना मध्यप्रदेश की राजधानी में उनके कम होते कद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन बड़े चेहरों में से हैं एक
मध्यप्रदेश कांग्रेस की बात सामने आते ही जहन में कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के चेहरे उभरकर सामने आते हैं। पिछले कुछ समय से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राहुल गांधी के बीच काफी अच्छे संबंध नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह की उनसे दूरी अब लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें