कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी राज्य स्तरीय यूनिट में बदलाव करते हुए प्रदेश के दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं युवा चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है।