फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जींस से लड़कियों के शरीर का नाप दिखता है'

Mon, 10 Jun 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
"लड़कियां इस तरह के जींस पहनती हैं कि उनके शरीर का नाप दिखता है। बेहतर यही होगा कि लड़कियों को विवाह के बाद मोबाइल दिया जाएं। क्योकि परिवार की नजर चूकते ही लड़कियां किसी को भी कॉल लगाना शुरू कर देती हैं।"
विज्ञापन


मौका था मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में बरबड़ हनुमान मंदिर में आयोजित ब्राह्मण वरिष्ठ जनमंच सम्मान समारोह का, और यहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने विवादास्पद बयान दे दिया।

उन्होंने लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल रखने पर आपत्ति जताई। वे इस बारे में भी बोलते रहे कि युवाओं में मोबाइल से कई तरह की बुराइयां पनप रही हैं।

पहनावे पर अपनी आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि यह अमेरिका में भेड़ चराने वालों का पहनावा है जबकि यहां फैशन मानकर पहना जा रहा है। नकल करो पर सीमा में।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नारी व माता को शक्ति का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। इसलिए ऐसी बुराइयों को रोकना चाहिए।

बता दें कि रघुनंदन शर्मा लगातार विवादित बयान देते आए हैं। वे उज्जैन के सार्वजनिक मंच में अफसरों को नामर्द भी बोल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें