फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: रतलाम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सूचना पर वार्डन पहुंचे तो उन पर भी हुआ हमला

Sat, 30 Jul 2022 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम में स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में सीनियर छात्र जूनियर्स को रैगिंग के दौरान थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
यह वीडियो 2 दिन पुराना है। इसमें सीनियर छात्र जूनियर्स को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रों के साथ चल रही रैगिंग की इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2 दिन पुराना होना बताया जा रहा है। इसमें सीनियर छात्र जूनियर्स को रैगिंग के दौरान थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में चल रही रैगिंग की सूचना पर जब वार्डन डॉ. अनुराग जैन वहां पहुंचे तो उनके ऊपर कुछ छात्रों ने शराब की बोतलें फेंक कर हमला किया जिसमें वे बाल-बाल बचे। रैगिंग से जुड़ी इस पूरी घटना का वीडियो एक छात्र के द्वारा छुपकर बनाया गया है जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है।



इस पूरी घटना का खुलासा होने के बाद मेडिकल कॉलेज की अनुशासन समिति के द्वारा इस पर एक्शन लिया गया है। टीम के द्वारा 6 से 7 छात्रों के नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है, कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


रतलाम के स्वशासी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जिसके बाद कुछ छात्रों को 7 दिन के लिए निलंबित किया गया था। इसके बाद भी यहां के हालात अब तक नहीं सुधरे है और फिर से इस तरह का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें