किसान यूनियन संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ के मुताबिक पाकिस्तान में पेटलावद टमाटर 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक भी बिका है। इससे बड़ी बात और क्या होगी। लेकिन अब भले ही किसानों को घाटा हो, तो भी वह अपने उपज को दुश्मन के यहां नहीं बेचेंगे।
पेटलावद से पाकिस्तान ऐसे पहुंचता है टमाटर
पेटलावद का टमाटर पहले दिल्ली मंडी पहुंचता है। फिर पठानकोट के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है। करीब दो साल पहले भी टमाटर नहीं भेजने का फैसला लिया था। लेकिन फिर भी दिल्ली से पठानकोट के रास्ते टमाटर भेज दिया जाता था। किसानों का कहना है वे जिस भी व्यपारी को टमाटर बेचेंगे उनसे अपील करेंगे कि इसे पाकिस्तान नहीं भेजा जाए।