फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसंहार म्यूजियम का विरोध: दिग्गी से विवेक बोले 38 साल में गैस त्रासदी पर म्यूजियम बना नहीं पाए, अब ईर्ष्या क्यों?  

Sat, 26 Mar 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल में नरसंहार म्यूजियम बनाने के विरोध पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। विवेक ने दिग्विजय सिंह से कहा कि 38 साल में गैस त्रासदी पर म्यूजियम बना नहीं पाए, अब ईर्ष्या क्यों?
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल में नरसंहार म्यूजियम बनाने के विरोध पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। विवेक ने दिग्विजय सिंह से कहा कि 38 साल में गैस त्रासदी पर म्यूजियम बना नहीं पाए, अब ईर्ष्या क्यों?
विज्ञापन

 
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह, आप 38 साल में भोपाल में गैस त्रापसी पे एक मेमोरियल तो बना नहीं पाए। अगर शिवराज सिंह चौहान मानवता के लिए नेक काम कर रहे है तो ईर्ष्या क्यों? नाकामी छुपाने के लिए?

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के नरसंहार म्यूजियम बनाने के ऐलान के एक दिन बाद ही विरोध कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं पूरी तरह से भोपाल में नरसंहार संग्रहालय बनने के खिलाफ हूं। भोपाल के सांप्रदायिक सद्भाव को नहीं बिगड़ने देंगे। मैं इसका विरोध करता हूं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  द कश्मीर फाइल्स् के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के सुझाव पर प्रदेश में जेनोसाइड म्यूजियम बनाने की बात कही थी। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि राज्य सरकार नरसंहार संग्रहालय स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी। जहां लोगों को पता चलेगा कि कैसे कश्मीरी पंडितों ने आतंकी हमले का सामना किया। इसके बावजूद उन्होंने हथियार नहीं उठाए।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें