आईआईएम लखनऊ के प्रो. हिमांशु राय को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर के नये निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति गवर्नर बोर्ड के द्वारा की गई है। राय 31 दिसंबर, 2018 को आईआईएम इंदौर के वर्तमान निदेशक प्रोफेसर ऋषिकेश टी कृष्णन की जगह लेंगे।
बता दें कि टी कृष्णन का पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। प्रो. हिमांशु राय भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद पूर्व छात्र रहे हैं। वह साल 2006 से आईआईएम लखनऊ में पीजी और डॉक्टरेट के छात्रों को पढ़ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले उनका चयन सर्वसम्मति से करने के बावजूद विवादों से घिर गया था। क्योंकि उनके पहले के सभी प्रोफेसर 10 वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले ही रहे हैं। इसलिए अनुभव में कमी को लेकर उनके चयन पर सवाल उठाए जा रहे थे।