फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: बेकाबू होकर पलटी निजी यात्री बस; 21 यात्री घायल, मल्हारगढ़ के समीप हुआ हादसा

Tue, 22 Aug 2023 03:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मल्हारगढ़ के समित सुबह लगभग छह बजे हादसा हुआ। बस असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसें के समय सभी यात्री नींद में थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी बस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ फोरलेन मार्ग पर एक निजी यात्री बस असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 21 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार करवाकर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, चार लोगों को नीमच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार इंदौर से चलकर भीलवाड़ा जा रही सरकार उपकार निजी यात्री बस क्रमांक एनएल 07 बी 9882 मल्हारगढ़ के समित सुबह लगभग छह बजे असंतुलित होकर पलटी खा गई बस में करीब 36 यात्री सवार थे। जिनमें से 21 यात्रियों को चोटें आई, जिन्हे एंबुलेंस की मदद से मल्हारगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं इस हादसे में चार यात्रियों को फ्रेक्चर हुआ है, जिन्हे एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सभी यात्री नींद में थे। फिलहाल मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें